Type Here to Get Search Results !

अवैध कच्ची शराब और महुआ लहान जब्त

देवरी/सागर। महाराजपुर थाने के ग्राम समनापुर के आफतगंज टोले में आबकारी विभाग ने 1600 लीटर कच्ची शराब सहित 45 किलोग्राम महुआ लहान किया बरामद महाराजपुर थाना के ग्राम समनापुर के आफतगंज टोले में शनिवार की दोपहर आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना से बड़ी कार्यवाही करते हुए ।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 1600 लीटर कच्ची शराब सहित 45 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया है। कच्ची शराब के विक्रय के लिए विख्यात इस ग्राम में पूर्व में भी पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध कच्ची शराब की भट्टिया पकड़ी थी ।परंतु इसके बाद भी अवैध कारोबार जारी रहा और एक बार फिर आबकारी विभाग ने बड़ी कारवाही की है।आबकारी विभाग के उप निरीक्षक रामाश्रय चतुर्वेदी से मिली  जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विभाग की टीम ने ग्राम के अलग अलग घरों में छापेमार कार्रवाई की है। कार्रवाई में ग्राम में चल रही अवैध शराब भट्टियों से प्लास्टिक जारों में रखा महुआ लहान एवं अवैध कच्ची शराब जब्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। मामले मे आभकारी विभाग ने पांच आरोपियों के विरुद्ध 34 (1) आबकारी एक्ट के तह मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.