Type Here to Get Search Results !

सांड के 5 टुकड़े कर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम ढिमरोली में गत दिवस खेत में करेंट की चपैट में आने से एक सांड की मौत के बाद घटना पर पर्दा डालने और लोगों का ध्यान दूसरी दिशा में मोड़ने के उद्देश्य से सांड के 5 टुकड़े करके उसे विभिन्न हिस्सों में फेंकने व गाड़ने का कार्य कर क्षेत्र में सनसनी फैलाने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है शेष की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अरविंद पुत्र कमल सिंह धानक, पहलाद पुत्र रामकिशन आदिवासी ने अपने खेतों में जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए करंट फैला रखा था जिसकी चपेट में आने से सांड की मौत हो गई तब उक्त दोनों ने एक अन्य के साथ मिलकर सांड के खेत में ही टुकड़े किए और उसे गाड़ने का प्रयास किया वह कुछ जगह फेंक दिए पुलिस ने सांड के विभिन्न टुकड़े बरामद कर पीएम उपरांत उनका अंतिम संस्कार करा दिया वहीं वह स्थान जहां पर सांड को काटा गया था वहां की मिट्टी आदि जप्त कर नक्शा मौका बनाकर करंट के लिए फैला रखी डोरी आदि भी जब्त  की है और तीन आरोपियों के विरुध्द  मध्य प्रदेश विद्युत अधिनियम और आईपीसी की धारा 429, 4/9 मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अरविंद आयु 20 वर्ष और प्रहलाद आयु 45 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है एक आरोपी की तलाश जारी है।

12 घंटे के अंदर ही घटना का पर्दाफाश करने और आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के मामले में ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.