बेगमगंज। नगर के गांधी बाजार रोड पर पांच नंबर बिल्डिंग के पास स्थित मदरसा तज्वीदुल कुरआन मैं दीनी तालीम हासिल करने वाले 5 साल 7 माह की उम्र के अमान खान जो अशफाक भाई मैकेनिक (ए टू जेड) के पोते हैं ने नाजरा कुरआन पाक पूरा पढ़कर और एक पारा मुंह जवानी याद करने का शर्फ डेढ़ साल में ही हासिल किया, उनकी इस कामयाबी पर शहर में खुशी की लहर। परिजनों ने नसरा का कार्यक्रम आयोजित कर साडे 5 साल के अमान खान का फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं उनके उसदात हाफिज हिफ्जुर्रहमान खान का शाल रूमाल उढ़ाकर सम्मान किया। क्षेत्र के लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर छोटे से अमान खान को अपनी पुरखुलूस दुआओं से नवाजा।
![]() |
| अमान खान |
आपको बता दें कि इतनी छोटी सी उम्र में 30 सिपारों का कुरान पाक अरबी भाषा में पढ़ना मामूली बात नहीं है और वही एक पारा कंठस्थ करना और भी बड़ी बात है। खुदा जिसको चाहता है उसे यह तौफीक अता कर देता है। खुदा की इस नवाजिश पर परिजनों ने शुकराने की नमाज अदा करके पाक परवरदिगार का शुक्र अदा किया।

