Type Here to Get Search Results !

भारत ने बांग्लादेश से पहला टेस्ट जीता

चट्टोग्राम। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रनों से जीत लिया है। टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जीत के हीरो चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा रहे। कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 रन बनाने के साथ दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए। जबकि पुजारा ने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए।

इस जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के तीसरे नंबर पर आ गई थी। लेकिन आज ही ऑस्ट्रेलिया ने साउथ-अफ्रीका को टेस्ट मैच में हरा दिया। इससे भारत पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गया है। उसके नाम 57.77% अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया 76.92% पॉइंट्स के साथ पहले और साउथ अफ्रीका 54.54% पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत ने 13 में से 7 मैच जीते हैं। जबकि 2 ड्रॉ रहे हैं। टीम को 4 मैचों में पराजय का मुंह देखना पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.