Type Here to Get Search Results !

अवतार 2 ने ध्वस्त किए बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स, सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया

मुंबई। अवतार ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब जो रिपोर्ट आ रही है उसके हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन करीब 45 करोड़ की कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 130 से 140 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 2 हजार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की ट्रेड पंडितो से लेकर क्रिटिक्स तक तारीफ कर रहे हैं।

अवतार ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का नेट कलेक्शन कुल 86 करोड़ हो गया है हालांकि दो दिनों के ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि अवतार 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो ही दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दो दिनों में करीब 1700 करोड़ की कमाई कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.