मुंबई। कुछ समय पहले एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी ने दुबई में लग्जीरियस घर खरीदा था। इस बीच हाल ही में कपल ने फैंस को अपने नए घर की झलक दिखाई है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। उनका यह नया घर किसी महल से कम नहीं है। वीडियो में घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। कपल के अपार्टमेंट की बालकनी में एक प्राइवेट पूल भी है, जो कि घर का सबसे खास कॉर्नर है। कपल जब भी चाहे मुंबई से रवाना होकर दुबई जाकर मजे से रह सकते हैं।
तेजस्वी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘दुबई में हमारे नए घर में आपका स्वागत है। हमे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि करण ने @danubeproperties के साथ मिलकर अपने सपनों का घर खरीद लिया है। यह आलीशान घर दुबई के बीचो-बीच स्थित है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारा घर पूरी तरह फर्निश है। इसलिए हम जब भी चाहें अपना सामान उठाकर दुबई आ सकते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो कपल के आशियाने को व्हाइट थीम पर तैयार किया गया है। घर की वॉल व्हाइट कलर की है, जिसके साथ पीच-ब्लू और ब्लैक कलर के पर्दों से सजावट की गई है। लिविंग एरिया का काउच और डाइनिंग एरिया ब्लैक कलर में तैयार किया गया है। घर के ज्यादातर इंटीरियर भी ब्लैक कलर के हैं। बेडरूम भी किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। लिविंग एरिया से एक मॉड्यूलर किचन भी अटैच है, जो कि घर को बेहद क्लासी लुक दे रहा है।
