Type Here to Get Search Results !

शादी की खबरों के बीच एक साथ दिखे अथिया- राहुल

मुंबई। एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों के एल राहुल के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब दोनों को हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट किया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों होटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग होटल से बाहर निकले। इस दौरान के एल राहुल लाइट ब्लू शर्ट और जींस में काफी कूल लग रहे थे। वहीं अथिया भी ब्लू-व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम जींस में नजर आईं। अथिया ने गाड़ी में बैठने से पहले पैपराजी को हंसते हुए ने पोज भी दिए। बता दें कि खबरें हैं कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.