Type Here to Get Search Results !

कैरोल गीत के साथ मसीह समाज के लोग दे रहे क्रिसमस का संदेश

बेगमगंज।  कैथोलिक मिशन गिरजाघर में प्रभु यिशु मसीह के जन्म दिन 25 दिसंबर क्रिसमस डे को लेकर ईसाई समुदाय के घरों में कैरोल गीत बजने लगे हैं। क्रिसमस को लेकर जोर-शोर से तैयारी शुरू हो चुकी है। ईसाई समुदाय द्वारा घरों और गिरजाघर की रंग-रोगन के साथ साज-सज्जा की जा रही है। चर्च बाइबल पाठ, प्रभु जन्म की परिस्थितियों और उनके पुनर्जन्म लेने का संदेश दिया जा रहा है।  घरों में कैरोल गान शुरू हो गया है। गुरुवार को कैरोल ग्रुप के गीतों के साथ जिंगल बेल जिंगल बेल, हैप्पी क्रिसमस करते सांता क्लॉज क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए ग्रुप में निकल पड़े ।क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों मैं खाता उत्साह है। बच्चे सांता क्लॉज के स्वागत की तैयारी में मशगूल है तो महिलाएं और किशोरियों क्रिसमस ट्री सजाने के साजो सामानों को जुटाने में जुटी है। गिरिजाघर और घरों में साफ-सफाई के साथ रंग रोगन  जोर शोर से किया जा रहा है। अभी से ही क्रिसमस ट्री में आकर्षक और रंग-बिरंगे झालर बल्ब भी लगाए जा रहे हैं। मसीही समाज के महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी क्रिसमस को लेकर कपड़े और केक की खरीदारी में जुट गए हैं।  गिरजाघर में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। रात में प्रभु यीशु का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाएगा। मसीह समाज के लोग शहर में रह रहे  समाज बंधुओं के घरों पर पहुंच कर  प्रार्थना आदि कर क्रिसमस का संदेश देते देखे गए।

क्रिसमस को लेकर घर घर पहुंच कर दे रहे संदेश


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.