मुंबई। 30 दिसंबर को ऋषभ पंत का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया। यह खबर सुनकर 31 दिसंबर को एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर उनसे मिलने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल के एंट्रेंस गेट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिल और अनुपम खेर ऋषभ से मिलने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गेट पर खड़ा स्टाफ दोनों का वेलकम करता है। यूजर्स दोनों के इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी PTI से अनिल कपूर ने कहा- 'वह रिकवर कर रहा है। हम उसके फैंस के तौर पर उससे मिलने गए थे। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और हम उसे फिर से खेलते हुए देखें।' वहीं अनुपम खेर ने बताया- वहां हम पंत को को चीयर अप करने गए थे। उन्होंने कहा-' सब कुछ ठीक है। हम पंत उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले, वे सभी ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।'