Type Here to Get Search Results !

अक्षय सर्राफ ने कन्या स्कूल की बाल केबिनेट को बांटे ब्लेजर

बेगमगंज। एमएलबी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल  में नगर के  व्यवसायी अक्षय जैन सर्राफ द्वारा विद्यालय की बाल कैबिनेट  को ब्लेजर प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अक्षय सर्राफ ने बाल कैबिनेट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिस तरह से आप स्कूल में बाल कैबिनेट के जरिए मार्गदर्शन दे रही हैं मैं चाहता हूं कि आप पढ़ाई में उच्च शिखर पर पहुंचे और अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें।

बाल कैबिनेट को सम्मान पूर्वक ब्लेजर प्रदान करते अक्षय जैन

प्राचार्य आरजी कुर्मी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए गए पुरस्कार के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए व्यवसाई अक्षय सर्राफ द्वारा दिए गए योगदान को  छात्राओं का उत्साहवर्धन बताया और कहा कि इससे अन्य छात्राओं को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवम छात्राएं उपस्थित रहीं।

बाल कैबिनेट के पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री वर्णिता विश्वकर्मा, उप प्रधानमंत्री राखी गोस्वामी  शिक्षामंत्री जारा, संस्कृतिक मंत्री प्रियंका चढ़ार , क्रीड़ा एवं खेलमंत्री जेसिका यादव, अनुशासन एवं सूचना प्रसारण मंत्री ख़ुशी राजपूत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिम्मी रजक, स्वच्छता एवं पर्यावरण मंत्री मुस्कान आदि  छात्राएं शामिल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.