बटियागढ़ । दमोह के बटियागढ़ में एक एम एच समाज सेवी संस्था जो हमेशा जनहितैषी आयोजन करने के कारण सुर्खियों में बनी रहती है इसी क्रम में एक बार फिर बटियागढ़ में एम एच क्लब के द्वारा पं. स्व. श्री गिरीश सोनकिया स्मृति में अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा। सभी मुकाबले लॉल लेदर बॉल से खेले जाएंगे। इनमें राज्यों की अलग-अलग एकेडमी की टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की टीम भाग ले रही है। आज आयोजित प्रेस वार्ता में एम एच क्लब अध्यक्ष पं. आनन्द त्रिवेदी ने बताया क्लब के द्वारा विगत 24 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एम एच क्लब संस्थापक पं.स्व. श्री गिरीश सोनकिया ने इसकी नींव रखी थी जिसे क्लब के सदस्यों के द्वारा निरंतर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार क्लब के द्वारा राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विजेता टीम के लिए इनामी राशि चालीस हजार एवं उपविजेता के लिए बीस हजार रखी गई है।
टूर्नामेंट के शुभारंभ से समापन तक एमएच क्लब के सभी सहयोगी सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी इस अवसर पर जितेंद्र सिह, इस्माइल खान ,रमजान खान,सोहिल सिंघई, सजीव विश्वकर्मा, देवकांत राणा,सन्तोष साहू,सहित सदस्यों की उपस्थिति रही


