मुंबई। साउथ के पॉपुलर एक्टर सुधीर वर्मा की 33 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उन्होंने 10 जनवरी को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर वो अपने रिश्तेदार के पास उनके हैदराबाद वाले घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने जहर लेने की बात बताई। तब से इनका इलाज हैदराबाद के ओसमानिया हॉस्पिटल में चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक अच्छा काम नहीं मिलने की वजह से सुधीर डिप्रेशन में थे।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद 21 जनवरी को उन्हें विशाखापट्नम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। कल यानी 23 जनवरी को उनका निधन हो गया है। एक्टर सुधाकर कोमकुला ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।
