मुंबई। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'शहजादा का दूसरा गाना 'छेड़खानियां' रिलीज हो गया है। इस गाने में कार्तिक और कृति के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों ने जबरदस्त डांस मूव्स किए हैं। गाने की शुरुआत कार्तिक के परिवार के एक शॉट से होती है, जिसमें मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और अली असगर नजर आए। गाने को अरीजित सिंह और नीकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। और साथ ही 'छेड़खानियां' को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।
हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक का एक्शन अवतार देखने को मिला है। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित धवन ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल कार्तिक के पिता के रोल में दिखाई दिए। वहीं ट्रेलर में कार्तिक और कृति की कैमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। ओवर ऑल ट्रेलर देखकर ये समझ आ गया है कि फिल्म फुल ऑफ एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से भरपूर है। बता दें, फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
