मुंबई। बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक शो से बाहर हो चुके हैं। शो से बाहर होने के बाद अब्दू मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान आब्दू कार के रूफ से बाहर निकलकर अपना फेमस गाना छोटा भाईजान गाते हुए नजर आए, उन्होंने अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। इस वीडियो में अब्दू के साथ साथ मनीष भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में जब अब्दू से सवाल किया गया कि मनीष के साथ उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा, तो इसपर उन्होंने बताया कि मनीष बेहद फन लविंग हैं। अब्दू से जब सवाल किया कि आप बिग बॉस 16 में विनर के तौर पर किसे देखना चाहेंगे? इस पर अब्दू ने कहा- शिवा मेरा अच्छा दोस्त है, इसलिए मैं चाहता हूं कि बिग बॉस 16 का फाइनल वो जीतें।
