Type Here to Get Search Results !

तलाक के बाद भी ऋतिक-सुजैन ने दिए कपल गोल्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया। दरअसल दोनों अपने बेटों रेहान और रिदान की एक परफॉर्मेंस देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी इवेंट में शिरकत की। सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने इस इवेंट की कई फोटोज भी शेयर की हैं।

अब इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऋतिक और अर्सलान एक दूसरे के बाजू में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वो रेहान को चियर कर रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में सुजैन अपने फोन पर रिदान को रिकॉर्ड करते हुए नजर आईं। जबकि रिदान अपने बड़े भाई की परफॉर्मेंस को देखकर मुस्कुरा रहे थे।