Type Here to Get Search Results !

धर्मशाला में खेले जाएंगे महिला IPL के मैच

धर्मशाला। विश्व के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसेासिएशन के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को महिला IPL मैचों का रोमांच देखने को मिलेगा। पहली बार हो रहे महिला IPL के लिए देशभर से शॉर्टलिस्ट किए गए 10 शहरों में धर्मशाला को भी शामिल किया गया है। हालांकि यह मैदान फिलहाल किसी भी IPL टीम का होमग्राउंड नहीं है, बावजूद इसके यहां पर महिला IPL मैचों के होने की प्रबल संभावना है। इसके पीछे बड़ा कारण IPL के वर्तमान अध्यक्ष एवं HPCA के निदेशक अरूण धूमल हैं। वह चाहेंगे कि धर्मशाला में इस प्रतियोगिता के मैच हों। इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब का होमग्राउंड रह चुका है।