बेगमगंज। ब्लॉक में विगत 4 माह से अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने के कारण अतिथि शिक्षकों की दयनीय स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। वह कर्ज लेकर परिवार चला रहे हैं जिससे उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
कई बार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्रभारियों को ऐसी स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन फिर भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ अब अतिथि शिक्षक वेतन नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबते जा रहे हैं और उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। ब्लॉक के समस्त अतिथि शिक्षकों ने शीघ्र वेतन प्रदान कराने की मांग की है।