बेगमगंज। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों व लेब टेक्नीशियन की हड़ताल के बाद अब 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश में बिजली कर्मचारी भी हड़ताल कर बैठे हैं।
अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर 24 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार करके बैठे बिजली कर्मचारी जिनमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ,मध्य प्रदेश विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश बहाए स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संघ, विद्युत आउटसोर्स परिषद, दिव्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन आदि के प्रदेश व्यापी आह्वान पर तहसील के विद्युत कर्मचारी भी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो शहर वासियों को किसी भी परेशानी के लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।
बिजली कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बिजली कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने 06 जनरी 2023 से हड़ताल का ऐलान कर दिया था। साथ ही 70 हजार कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर शासन को पत्र भी लिखा था। लेकिन शासन बिजली कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं कर रही है जिसको लेकर अब कर्मचारियों ने भी आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यदि कोई फाल्ट बिजली से संबंधित आता है तो फिर क्षेत्र अंधेरे में डूब सकता है।

