बेगमगंज। ध्वज यात्रा लोगों को आकर्षण का केंद्र बनी यात्रा में दुलदुल घोड़ी, ढपला पार्टी के कलाकार लोक नृत्य करते हुए जय श्री राम के नाम का उद्घोष करते हुए चलते जा रहे हैं। आपको बता दे कि सुआखेड़ी गांव तहसील गुलाबगंज जिला विदिशा के भक्तगण सवा माह अखंड रामायण का पाठ पूर्ण कर बड़ी संख्या में गुरुवार के दोपहर से मां नर्मदा के घाट बरमान के लिए ध्वज चढ़ाने पैदल चल रहे हैं।
![]() |
| ध्वज यात्रा |
ध्वज यात्रा बुधवार के दोपहर बेगमगंज पहुंची जहां पर ध्वज यात्री ढ़पला पार्टी, दुलदुल घोड़ी के साथ कलाकार श्री राम संकीर्तन की धुन पर जमकर मनमोहक नृत्य करने लगे जिन्हें देखने राहगीर एवं दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर देखने एकत्रित हो गए दर्शक लोक नृत्य देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। ध्वज यात्रा की जानकारी देते हुए सुआखेड़ी निवासी पूर्व सरपंच डोगरसिंह लोधी ने बताया हम लोग ग्राम एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए लगातार 8 वर्षों से प्रत्येक वर्ष सवा माह श्रीरामचरितमानस का पाठ करते है। अनुष्ठान के समापन पर प्रत्येक वर्ष ध्वज लेकर मां नर्मदा के पावन तट पर बरमान घाट चढ़ाने जाते हैं जहां पर पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा किया जाता है।

