सागर। पुलिस अधीक्षक सागर कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत में कूटरचित दस्तावेज के आरोप में दर्ज किये गये मामले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में स्थानीय कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस प्रशासन पर मंत्री जी का भारी दबाव है, 5 जनवरी 2023 में दर्ज हुए मामलें में गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करना जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है जिसे न्यायालय में चुनौती दी जायेगी ।
कांग्रेस का आरोप है कि सागर के जैसीनगर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी के लिए अब तक पुलिस द्वारा कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई । वही हाल ही में मकरोनिया में हुई हत्या के फरार आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता (302) पर महज 3 हजार का इनाम घोषित किया है जबकि कूट रचित दस्तावेज में दर्ज मामले में बनाये गये आरोपी राजकुमार सिंह धनोरा पर 5 हजार का इनाम घोषित करना इससे स्पष्ट है कि सभी कार्यवाही राजनैतिक द्वेष भावना के तहत की जा रही है । शासकीय कर्मचारी पंचायत सचिव कमलेश साहू पर इनाम घोषित करने पर शासकीय कर्मचारियों में भी असुरक्षा की भावना फैल रही है ।