Type Here to Get Search Results !

सीखने सिखाने का आनन्द मेरी खुशी रही है: ऋषिराज शर्मा

बेगमगंज। मानव सेवा समिति द्वारा ग्राम फतेहपुर उजरखेड़ा हनुमान  मंदिर गऊ घाटी पर कार्यक्रम आयोजित कर समिति के संरक्षक रिटायर्ड शिक्षक ऋषिराज शर्मा का  फूल मालाएं पहनाकर  स्वागत किया और उनके सामाजिक जीवन व सेवा कार्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए  जिसमें कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। 

सदस्यों को थैले वितरित किए गए

कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा सभी लोगों को निशुल्क कपड़े के थैले भेंट किए गए। साथ ही सदस्यों से पॉलीथिन मुक्त नगर बनाने के बारे मे विस्तार से चर्चा हुई।  इस दौरान ऋषिराज शर्मा ने कहा कि सीखने सिखाने का आनन्द मेरी खुशी रही है। सेवा निवृति के बाद भी शाला से जुड़ाव मेरा सौभाग्य रहेगा।  

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक विद्यानन्द शर्मा ,कन्हैयालाल साहू , अध्यक्ष संतोष कंडया, इमरतलाल साहू , राजेश साहू, देवनारायण शर्मा , सुनील शर्मा ,चंद्रमोहन साहू,रामगोपाल नेमा , राकेश भार्गव, रजनीश नेमा ,लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी ,राकेश सोनी , मुकेश राजपूत ,ऋषि चौबे ,दशरथ सिंह ,सुभाष रैकवार ,मनोज पाठक राजन देव शर्मा ,एम एल बघेले ,रामस्वरूप गुप्ता,राजू सिंह, कामधेनु सेवा समिति सदस्यों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर  मानव सेवा समिति के प्रवक्ता कृष्णा विट्टू यादव ने पर्यावरण  प्रदूषण से मुक्ति हेतु पालिथिन मुक्ति हेतु आंदोलन चलाने की बात कही। समिति थैलों  को नगर में वितरण कर थैला की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का सुझाव दिया। 

नगर की संगीत रिदम संस्था से रमेश भार्गव , मनीष सोनी ,हरिओम भार्गव, रामेंद्र सिंह , पवन सोनी ने प्रेरणा और मर्मस्पर्शी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सोनी 'शून्य ' ने किया।  इस अवसर पर सहभोज भी आयोजित किया गया ।