Type Here to Get Search Results !

पुत्री की बीमारी से तंग आकर महिला ने पिया कीटनाशक गंभीर अवस्था में रेफर

बेगमगंज। बड़गवां गांव में एक 33 वर्षीय विवाहित महिला ने अपनी बेटी की बीमारी से कुपित होकर जहरीला पदार्थ खा लिया उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के मृत्यु पूर्व बयान कराए हैं।

जहर खाने वाली महिला का उपचार करते हुए

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बड़गवां निवासी नरेश चढ़ार की 33 वर्षीय पत्नी कौशल्या बाई ने सुबह करीब 9 बजे जहरीला पदार्थ इल्खालीमार दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाए।  सूचना पर पुलिस ने तहसीलदार को मृत्यु पूर्व बयान लेने के लिए सूचना दी जिस पर कस्बा पटवारी अंकुर दुबे द्वारा मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए गए। महिला के मृत्यु पूर्व बयान में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें महिला कौशल्या बाई ने मृत्यु पूर्व कथन में बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी विकलांग है जिसके भविष्य की चिंता उसे हमेशा लगी रहती थी उसकी पीड़ा और विवशता से कुपित होकर जहरीला पदार्थ  खाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है कि ना जिंदा रहेंगें और ना उसकी पीड़ा और विवशति को देखेंगे। फिलहाल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है महिला ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया बच्ची की बीमारी से कुपित होकर जहरीला पदार्थ खाना बताया है।