मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अभी तक कपल की कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए। कहा जा रहा है कि शाम 6:30 बजे राहुल और अथिया मीडिया से मुलाकात करेंगे।
अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए। यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया, जिससे पता चलता रहे कि ये इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हुई।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में सभी क्रिकेटर्स शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि इस समय सभी भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज में बिजी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों सभी क्रिकेटर्स के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के खत्म होने के बाद मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे।
