मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी ने अपनी बहू और नवाज की पत्नी आलिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस ने आलिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। कहा जा रहा है कि नवाज की मां और पत्नी में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है जिसकी वजह ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने IPC की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नवाजुद्दीन की पत्नी का असली नाम अंजना किशोर पांडे था लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना अपना नाम आलिया जैनब कर लिया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के खिलाफ FIR
जनवरी 23, 2023
