Type Here to Get Search Results !

विमेंस IPL टीमों से बोर्ड को मिलेंगे 4000 करोड़, बुधवार को होगी नीलामी

मुंबई। विमेंस IPL टीमों का ऑक्शन बुधवार यानी 25 जनवरी को होना है। यानी इस दिन डिसाइड हो जाएगा कि कौन सी कंपनी किस टीम को खरीदती है। इस ऑक्शन से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 4 हजार करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं।

न्यूज एजेंसी मुताबिक, एक टीम 500 से 600 करोड़ रुपए तक में बिक सकती है। बोली 800 करोड़ रुपए के ऊपर भी जा सकती है। महिला IPL में टीम खरीदने के लिए 30 से ज्यादा कंपनियां होड़ में है। इसमें मेंस IPL के मालिकों समेत अडाणी समूह, टोरेंट समूह, हल्दीराम ग्रुप, कैप्री ग्लोबल, कोटक और आदित्य बिड़ला ग्रुप शामिल है। इन सभी ने 5 लाख रुपए का बिडिंग डॉक्यूमेंट खरीदा था। इनमें से कई कंपनीयां 2021 में मेंस IPL में टीम खरीदने की कोशिश कर चुकी है। पर वे नाकाम रहीं।