Type Here to Get Search Results !

कैरियर मेला आयोजित

बेगमगंज। महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,  में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में "केरियर मेले" का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को विषय चयन एवं केरियर संबधी जानकारी दी गई। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, कौशल एवं क्षमता अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लगन से प्रयास करना है। इस आयोजन मे विद्यालय की समस्त छात्राओं एवं कुछ छात्राओं के अभिभावकों ने सहभागिता की। इस आयोजन में विषय विशेषज्ञों, अधिकारियों अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों की मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु अमंत्रित किया गया था। जिसमें वक्ताओं के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्ध केरियर के अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी जानकारी पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समुचित समाधान एवं निवारण किया गया। केरियर से संबधित चार्टस, पोस्टर और बैनर भी आयोजन स्थल पर लगाए जाकर जानकारी उपलब्ध कराई गई। 

कैरियर मेले का

मुख्य वक्ता के रूपमें भारतीय स्टेट बैंक के शाखा  मैनेजर  दिनेश माहेश्वरी, पूर्व न्याथाधीश  आलोक दुबे, प्राचार्य आरजी कुर्सी, बी आरसी स्टॉफ से गुलाब वर्मा, अनिल चौहान  आदि रहे। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।