Type Here to Get Search Results !

सर्जरी के बाद पंत की पहली पोस्ट:लिखा- रिकवरी चैलेंज के लिए तैयार हूं

मुंबई। कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट की है। घुटने की सफल सर्जरी के बाद अपनी पोस्ट में उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा है। 25 साल के पंत ने पोस्ट में लिखा, 'आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। मैं जल्द ही रिकवर होने की ओर ध्यान दे रहा हूं।' उन्होंने यह भी लिखा, 'मैं रिकवरी चैंलेज के लिए तैयार हूं। मुश्किल दौर में सपोर्ट करने के लिए BCCI, जय शाह और भारत सरकार का धन्यवाद।'