Type Here to Get Search Results !

आनंद उत्सव के तहत परंपरागत खेल

खेलकर लोग आनंद उठाएं यही सरकार की मंशा:-रामपाल सिंह

बेगमगंज। आनंद उत्सव के तहत तीन चरणों में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें लोगों ने परंपरागत खेल खेल कर आनंद का अनुभव किया सरकार की मंशा है कि परंपरागत खेलों को बढ़ावा दिया जाए ताकि युवाओं का मन परंपरागत खेलों की तरफ जुड़ जाए।

आनंद उत्सव के तहत पुरस्कार वितरण करते हुए

उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने आनंद उत्सव के तहत बोरा एवं चम्मच दौड़ तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में खिलाड़ियों के समक्ष व्यक्त करते हुए सभी से परंपरागत खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का आह्वान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने की।

आनंद उत्सव के तहत गत तीन दिवस में 3 चरणों में आयोजित कबड्डी कुश्ती क्रिकेट बोरा दौड़ चम्मच दौड़ रंगोली निबंध आदि अनेक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम अभिषेक चौरसिया तहसीलदार एवं प्रभारी नगर पालिका अधिकारी एन एस परमार नायब तहसीलदार अताउल्लाह खान, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, कमल सिंह साहू जगदीश  लोधी, पार्षद अजय सिंह जाट अजय जैन प्रवीण जैन,लोक राज सिंह ठाकुर, महेश चंद्र साहू, सत्यजीत दुबे, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर,हरि साहू आदि ने कप शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर पालिका एवं पत्रकार 11 को पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में विजय सिंह घोसी एवं शंकर पहलवान को तथा अन्य प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र छात्राओं सहित अन्य लोगों को पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर नगरपालिका के बड़े बाबू अशोक श्रीवास्तव, सऊद शाह खान, सतीश सक्सेना, महेंद्र विश्वकर्मा, विजय गोगलिया, रघुवीर बाल्मीकि, सुरजीत सिंह सहित अनेकों कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंजाम देते नजर आए कार्यक्रम का संचालन पूर्व शिक्षक प्रदीप सोनी शून्य ने एवं एंपायरिंग का भार आरजी नेमा ने उठाया।