भोपाल। गहोई समाज द्वारा आगामी 22 जनवरी को गहोई दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर समाज के आराध्य भगवान सूर्यदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी। इस आयोजन के प्रचार हेतु आकर्षक बहुरंगीय बार्षिक कैलेंडर प्रकाशित किया गया है। इस कैलेंडर का विमोचन मंगलवार को महापौर श्रीमती मालती राय ने किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राकेश कनकने, महामंत्री अमरचन्द कठल, आयोजन के मुख्य संयोजक दीपक सावला, वरूण गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रोहित गुप्ता राजा, नेतराम कनकने, शिव कनकने आदि उपस्थित थे।
गहोई समाज के कैलेंडर का विमोचन
जनवरी 17, 2023
Tags
