कटक। कटक के बाराबती स्टेडियम में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी जारी है। बॉलीवुड स्टार मनीष पॉल और गौहर खान शो को होस्ट कर रहे हैं। इंडियन क्लासिकल डांस के साथ सेरेमनी की शुरुआत हुई। बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी ने करीब 10 मिनट तक परफॉर्मेंस दी।
म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतिम ने 'इलाही' जैसे गानों के साथ मंच पर पहुंचे। बॉलीवुड सिंगर बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी प्रीतम के साथ परफॉर्म किया। स्टेडियम में बैठे 40 हजार दर्शकों के सामने कोरियन पॉप-बैंड ब्लैकस्वान ने भी परफॉर्म किया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर दिलीप तिर्की के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रिवील की। कटक की महानदी नदी के किनारे रेत से 105 फीट लंबी हॉकी बनाई गई। इसमें करीब 5000 हॉकी गेंदों का इस्तेमाल किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी रेत हॉकी का दर्जा प्राप्त इस हॉकी को बनाने में करीब 2 दिन का समय लगा।