बेगमगंज। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर देश व प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। कार्यकर्ता का प्रवास प्रतिदिन होना चाहिए। हमारा प्रवास होगा तो मंडल और बूथ पर पहुंच पार्टी का काम नीचे तक पहुंचेगा तो निश्चित ही हमारा संगठन और अधिक मजबूत होगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
![]() |
| कार्यसमिति की बैठक |
यह बात दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक में जिले के उपाध्यक्ष राकेश भार्गव ने कहीं। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनेगी और 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के जिले भर में आयोजन होंगे। 23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 जनवरी को बूथ बैठक आयोजित होगी, जिसमें बूथ टोली, मन की बात कार्यक्रम को सुने, 5 फरवरी को संत रविदास के पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान सिंह लोधी, ओपी दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित किया। बैठक का सफल संचालन शुभम दुबे एवं अमर सिंह शाक्य ने किया। आभार प्रदर्शन पार्षद अजय जैन अज्जू ने किया।
इस दौरान रामलाल सोनी, डॉ जितेंद्र तोमर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, नारायण कुशवाहा, पार्षद अजय जैन, प्रवीण जैन, महेश साहू, ओमकार यादव, गुलाब रजक, लोकराज ठाकुर, रवि अहिरवार, सत्यजीत दुबे एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या, सालगराम नेमा, शोभाराम नगरिया, आदर्श शर्मा, हरिनारायण लोधी, शारिक शाह, गुड्डा यादव, मयंक जैन, प्रताप ठाकुर, आकाश कुशवाहा, परसोत्तम कुशवाहा, मिन्कू घोसी, राजकुमार साहू, राम श्रीवास्तव, बिट्टू जैन, सुरेंद्र कुशवाहा, गोलू कुडरिया, मुकेश पाटकर, विमल जैन, शहादत अली, अमजद अली, राजेश श्रीवास्तव, रवि घोसी, आशु घोसी समेत बड़ी संख्या में मंडल कार्यसमिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

