Type Here to Get Search Results !

मेरी इच्छा है आपके बीच रह जाऊँ : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इच्छा तो ऐसी है कि आप लोगों के बीच रह जाऊँ। भारत की सांस्कृतिक धरोहर ही ऐसी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित काइट फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ने तीन रंगों से सजी पतंग भी उड़ाई। हिचकोले खाती हुई पतंग मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ढील देते ही आसमान की ओर जाने लगी। जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद द्वय श्री बी.डी. शर्मा और श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री रमेश मेंदोला और अन्य जन-प्रतिनिधि इस दौरान उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.