Type Here to Get Search Results !

अथिया और राहुल की शादी की रस्में शुरू:बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आए गेस्ट

मुंबई। अथिया और राहुल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज यानी 22 जनवरी को हल्दी की रस्म निभाई गई। इसके कुछ फुटेज भी सामने आ रहे हैं जिसमें पार्टी में आए गेस्ट बॉलीवुड के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। आज सुनील शेट्टी मीडिया से बात करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि कल शादी के बाद बच्चों के साथ वो मीडिया से मिलेंगे। उन्होंने इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों को काफी कड़े रूल्स फॉलो करने होंगे। मेहमानों को शादी के दौरान कोई भी फोटोज ना लेने की हिदायत दी गई है। साथ ही ये भी सुनने में आ रहा है कि उनके फोन को शादी में एंट्री से पहले ही एक जगह जमा करा लिया जाएगा।