Type Here to Get Search Results !

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब बनने वाले हैं पेरेंट्स

मुंबई। ससुराल सिमर का फेम और बिग बॉस 14 की विनर रहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ मां बनने वाली हैं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में अब दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए शोएब ने फैंस को अपने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर कर दी है।

शोएब ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आभार, खुशी, उत्साह और घबराहट के साथ हम आप सभी से ये खबर साझा कर रहे हैं। ये हमारी लाइफ का खूबसूरत पल है। हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जल्द ही हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। आपकी ढेर सारी दुआओं और प्यार की जरूरत है हमारे नन्हे मेहमान के लिए।’