Type Here to Get Search Results !

उमरान कर सकता है दुनिया पर राज: शमी

रायपुर। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि उमरान मलिक अपनी स्पीड के दम पर दुनिया पर राज कर सकते हैं। यह बात शमी ने रायपुर में दूसरे वनडे के बाद उमरान मलिक से बातचीत में कही। 8 विकेट से मिली जीत के बाद BCCI ने रविवार को इन दोनों तेज गेंदबाजों की मजेदार बातचीत का वीडियो पोस्ट किया।

इसमें उमरान मलिक मोहम्मद शमी से उनके खुश रहने का राज पूछते नजर आए। जवाब में शमी ने कहा- 'जब हम देश के लिए खेलते हैं तो मेरे हिसाब से आपको अपने ऊपर प्रेशर नहीं लेना चाहिए। आपके दिमाग में एक ही चीज रहनी चाहिए कि आप अपनी स्किल और अपने पर बिलीव करो। परेशानी में आप इधर-उधर भटक सकते हैं, लेकिन जब आप खुश रहते हैं और अपने आप पर बिलीव करते हैं तो बेहतर एग्जीक्यूट करते हैं। वहां आपकी स्किल इम्प्रूव होगी। आपको शुभकामनाएं कि आप अच्छा करें।

शमी ने उमरान को टिप्स देते हुए कहा, 'आपके पास जितनी पेस है, मुझे लगता नहीं उसे खेलना आसान है। बस थोड़ा-सा लाइन लेंथ इम्प्रूव करने की जरूरत है। अगर आप उसे कंट्रेल कर लेंगे तो दुनिया पर राज करेंगे।'

Tags