Type Here to Get Search Results !

सानिया विमेंस डबल्स में हारीं, आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रही हैं भारतीय स्टार

मेलबर्न। करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रहीं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के विमेंस डबल्स कैटेगरी के राउंड-2 में हार गई हैं। हालांकि, अभी वे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई हैं। अब वे रविवार देर रात रोहन बोपन्न के साथ मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी का राउंड ऑफ 16 का मैच खेलेंगी।

दूसरी ओर मेलबर्न में चल रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम के विमेंन सिगल्स में दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियानटेक उलटफेर की शिकार हो गईं। उनके अलावा, कोका गॉफ भी दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गईं।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम के 7वें दिन भारतीय स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार एना डानिलिना के साथ दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हुई। भारत-कजाख की 8वीं सीड जोड़ी को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना की गैरवरीय जोड़ी ने 4-6, 6-4, 2-6 से हराया। यह मुकाबला करीब 2 घंटे तक चला। सानिया मिर्जा और एना डेनिलिना ने डालमा गल्फी और बर्नार्डा पेरा की हंगरी-अमेरिकी जोड़ी को हराकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया था।