Type Here to Get Search Results !

वृंदावन से वापस लौटे अनुष्का शर्मा- विराट कोहली

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हालही में अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान के कई वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे। अब दोनों वृंदावन से वापस लौट आए हैं। कपल को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का- विराट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बिंद्रे को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वीडियो में उनका लुक कमाल का लग रहा है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेड' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले रितेश फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच आज उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होंने फैंस के साथ खूब सेल्फी भी खिंचवाई। इनके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर जैस्मिन भसीन और मृणाल ठाकुर भी नजर आईं।