Type Here to Get Search Results !

एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ शादी में पहुंची सुष्मिता सेन

मुंबई। सुष्मिता सेन और उनके भाई राजीव एक फैमिली वेडिंग में कोलकाता पहुंचे। जहां सुष्मिता के साथ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल दिखे, तो वहीं राजीव अपनी वाइफ चारू असोपा और बेटी जियाना के साथ स्पॉट किए गए। राजीव ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बहन सुष्मिता के साथ हैं। फैमिली फोटो में सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल चारू की बेटी जियाना को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं फोटो में सुष्मिता की बेटी रेने-अलीशा और उनके पेरेंट्स भी नजर आ रहे हैं। सुष्मिता और राजीव की फैमिली फोटो देखकर यूजर्स बेहद खुश हैं।

चारू ने अपने पिछले वीडियो व्लॉग में बताया था कि वो एक शादी अटेंड करने जा रही हैं और उसके लिए उन्होंने अपने और जियाना के कपड़े पैक कर लिए हैं। दरअसल चारू इस फैमिली ट्रिप की बात कर रहीं थी।