Type Here to Get Search Results !

एशिया कप कैलेंडर लॉन्च पर PCB और ACC आमने-सामने

मुंबई। पाकिस्तान की मेजबानी में सितंबर महीने में होने जा रहे वनडे एशिया कप 2023 के आयोजन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) सामने-सामने हैं। मामला एशिया कप के कैलैंडर लॉन्च का है।

दरअसल, एक दिन पहले गुरुवार को ACC चेयरमैन जय शाह ने साल 2023-24 के लिए एशिया का क्रिकेट स्ट्रक्चर और क्रिकेट कैलेंडर जारी किया है। जिसमें एशिया कप का शेड्यूल भी है।

इस पर PCB के नए मुखिया नजम सेठी ने तंज कसते हुए कहा- 'एशिया क्रिकेट काउंसिल की संरचना और 2023-24 के एकतरफा कैलेंडर पेश करने के लिए शुक्रिया। इसी तरह आपको हमारे PSL-2023 की संरचना और कैलेंडर भी जारी कर देना चाहिए।' उनका संकेत था कि जय शाह ने एशियन ​​​​​कैलेंडर अपने मन से जारी कर दिया और सदस्य होने के नाते कोई संपर्क तक नहीं किया।