बैरसिया। में किसान संघ पदाधिकारियों के साथ विधुत विभाग की बैठक अयोजित की गई बैठक में किसानों की विधुत संबंधी समस्याओं की चर्चा की गई जिसमें किसान संघ पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि हमारी जो भी समस्या रहती है उनका विधुत विभाग अधिकारियों द्वारा यथा संभव निराकरण किया जाता है। दो दिवस पूर्व भी विधुत संबंधी समस्या आई थी जिसका निराकरण कर दिया गया है एवं वर्तमान में विधुत प्रदाय की समस्या नहीं है इसके साथ ही भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों को विधुत के क्षेत्र में नवीन उपकेन्द्रों बसई, इजगिरी, भोरासा, गढाकलां में 5 एम.वी.ए. पॉवर ट्रासंफार्मर स्थापित करने का कार्य आर. आर. आर. डी. एस. योजना के अंतर्गत किया जा रहा है इस वाबत अवगत कराया गया है। इसके अतिरिक्त पॉवर ट्रासंफार्मर क्षमता वृद्धि के कार्य कुल्होर, नायसंमद, नजीराबाद, मंगलगढ, सपौआ उपकेन्द्रों पर स्वीकृत हैं एवं कार्य प्रगति पर है विधुत सप्लाई समस्त उपभोक्ताओं को प्रदान करने हेतु मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा मे समस्त कार्यवाही कर विधुत व्यवस्था सुचारू रूप से मेन्टेन की जा रही।
बैरसिया में किसान संघ पदाधिकारियों के साथ विधुत विभाग की बैठक अयोजित
जनवरी 06, 2023
0
Tags

