Type Here to Get Search Results !

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका का दूसरा बर्थडे

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का आज (11 जनवरी) 2 बर्थडे है। इस खास मौके पर अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर बेटी की अनसीन फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। हालांकि इन फोटो में वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है।

अनुष्का ने वामिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दो साल पहले मेरा दिल बड़ा हो गया।' वहीं विराट ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है।' इस प्यार भरी तस्वीर को देखते हुए फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। अनुष्का के भाई कर्णेश की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृप्ति डिमरी से लेकर साक्षी धोनी तक ने वामिका पर खूब प्यार लुटाया है।