Type Here to Get Search Results !

हरियाणा के खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री का समर्थन

झज्जर। केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने WFI अध्यक्ष पर यौ शोषण के आरोपों के बीच धरने पर बैठे हरियाणा के खिलाड़ियों का पक्ष लिया है। हरियाणा के झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बालियान ने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वह बेहद गंभीर है और उसकी हर हाल में जांच की जानी चाहिए। पीएम मोदी पहले ही पूरे सिस्टम में बदलाव की जरूरत बता चुके हैं। उन्होंने धरने पर बैठे खिलाड़ियों से बात भी की।

मंत्री बालियान ने कहा कि वे दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों की शिकायत का समर्थन करते हैं। यह हमें नहीं भूलना चाहिए कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यदि किसी ने देश को पहचान दिलाई है तो वह हरियाणा ही है। यहीं वजह है कि वह हर उस खिलाड़ी का सम्मान करते है, जिसने देश का गौरव बढ़ाया है।