Type Here to Get Search Results !

CWG मेडलिस्ट वेटलिफ्टर संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल

नई दिल्ली। 2 बार की कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडलिस्ट वेटलिफ्टर खुमुकचम संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल हो गई है। उनके सैंपल में एनाबोलिक स्टेरॉयड ड्रोस्टानोलोन लेने की दोषी पाई गई हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चानू से पिछले साल नेशनल गेम्स का मेडल छीन लिया गया है।

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने फिलहाल किसी भी इवेंट में उनके खेलने पर बैन कर दिया है। यह बैन सैंपल लेने के दिन से लागू होगा। गांधीनगर में सिंतबर-अक्टूबर में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान डोप टेस्ट के लिए मणिपुर की संजीता का सैंपल लिया गया था। उनके सैंपल में प्रतिबंधित डोस्टानोलोन मिले थे। चानू ने महिलाओं की 49 KG वेट कैटेगिरी में सिल्वर जीता था, जबकि टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने गोल्ड जीता था। संजीता के मामले की सुनवाई NADA की डिस्पलनरी पैनल करेगा और दोषी पाए जाने पर उन पर 4 साल का प्रतिबंध लग सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.