Type Here to Get Search Results !

सानिया मिर्जा ने संन्यास का किया ऐलान

मुंबई। 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने शनिवार को टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। 36 साल की मिर्जा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दुबई का WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। सानिया ने 3 बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता। वे इस महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में खेलेंगी।

सानिया ने पिछले साल भी संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। टेनिस वेबसाइट wtatennis.com को दिए इंटरव्यू में सानिया ने संन्यास का फैसला वापस लेने पर कहा- 'मैं नहीं चाहती थी कि मैं चोट की वजह से टेनिस से दूर हूं। इसलिए मैनें संन्यास के फैसले को आगे बढ़ा दिया और दोबारा ट्रेनिंग शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.