मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली के कंझावला हादसे की मृतक अंजलि सिंह के परिवार की मदद की है। दरअसल अंजलि ने नए साल में अपनी जान गवां दी थी। ऐसे में शाहरुख के NGO मीर फाउंडेशन ने मृतक की फैमिली को काफी बड़ा अमाउंट डोनेट कर इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद की है।
दिल्ली के एक सूत्र ने इसका खुलासा करते हुए कहा, 'शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह की फैमिली को बड़ी अमाउंट डोनेट किया है। अंजलि अपने घर में एकमात्र कमाने वाली थी, जिससे उनकी मां और भाई-बहन का खर्चा चलता था। शाहरुख के NGO ने ये कदम अंजलि के भाई-बहन और उनकी मां (जिन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं) के लिए उठाया है।' हालांकि अभी ये सामने नहीं आया है कि SRK ने कितने रुपए की आर्थिक मदद की है।
