Type Here to Get Search Results !

फ्लाइट में पेशाब कांड पर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

मुंबई। एअर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का इस घटना पर रिएक्शन आया है। दरअसल जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अगर शंकर मिश्रा की जगह आरोपी कोई खान होता तो उसके खिलाफ अब तक बहुत लोग बोलने वाले आ जाते।

इसी पर रिएक्शन देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'कानून सबके लिए एक है, ये तो मीडिया है जो भेदभाव करने का काम करती है। अगर वो शख्स मिश्रा की जगह खान होता तो अब तक आप जैसे लोग उसे विक्टिम की तरह प्रोजेक्ट करते। इस बारे में जरूर सोचिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.