हैदराबाद। श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया का अगला टारगेट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज है। मंगलवार से शुरू हो रही सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर्स तमिल एक्टर जूनियर NTR से मिलने पहुंचे। सोमवार को स्पिनर युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव ने NTR के साथ फोटोज पोस्ट की।
सूर्यकुमार यादव ने कैप्शन में लिखा, 'आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, भाई!' RRR को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर एक बार फिर बधाई।' जूनियर NTR ने भी इन दोनों को जवाब दिया। युजवेंद्र चहल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जनता के हीरो जूनियर NTR से मिलना खुशी की बात थी। वे एक जेंटलमैन हैं और गोल्डन ग्लोब जीतने पर बधाई। हमम सभी को आप पर गर्व है।'
