Type Here to Get Search Results !

6 साल पहले गुमा हुआ झुमका वापस कर पेश की ईमानदारी की मिसाल


बेगमगंज। वर्ष 2017 में वैवाहिक कार्यक्रम में माता मंदिर टेकरी पर पूजा करने गई एक महिला के कान का झुमका जो सोने का था करीब 4 ग्राम वजन का गुम हो गया था वह एक दूसरी महिला को मिल गया था 6 साल के बाद एक अन्य कार्यक्रम में शिवालय मंदिर में उक्त परिवार की महिला मिलने पर जानकारी लेने पर उनकी देवरानी का वह झुमका होना पाए जाने पर संबंधित महिला द्वारा उनके घर जाकर  झुमका वापस कर दिया जिसकी इमानदारी की चर्चा हर कहीं हो रही है। करीब 20 - 25 हजार रुपए कीमत का झुमका मिलने से महिला भी खुश है और संबंधित महिला के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रही है।

सुशीला दुबे नीलम राजपूत को झुमका वापस करते हुए

मोहित राजपूत की शादी सन 2017 मैं संपन्न हुई इसमें परिवार के लोग माता मंदिर टेकरी पर माता पूजन करने गये थे उसी दौरान  नीलम राजपूत पति प्रकाश राजपूत पोस्ट ऑफिस वर्कर का कान का झुमका गिर गया था। वहीं पर  सुशीला दुबे पति सूर्याकांत दुबे निवासी लखेरापुरा के परिवार में शादी थी उनका भी माता पूजन चल रहा था । सुशीला दुबे को वह झुमका मिल गया था लेकिन जिनका झुमका गिरा था वह  परिवार वापस जा चुका था। तब से सुशीला दुबे उस झुमके को संभाल कर रखे हुए थे की पता मिलने पर संबंधित को लौटाया जा सके और उनकी  मनोकामना पूर्ण हुई शिवालय मंदिर मे जब वहां सुहागिनो  की पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ तो वे उस परिवार की एक महिला सुनीता राजपूत  को पहचान गई। और उन्होंने पूछा कि आज से करीब 6 साल पहले मंदिर में पूजा की टाइम किसके कान का झुमका गिरा था तब उन्होंने बताया कि मेरी देवरानी नीलम राजपूत के कान का झुमका गिरा था तो उन्होंने कहा कि वह मुझे मिला था

तब सुशीला दुवे ने नीलम राजपूत के घर पहुंचकर उनका कान का झुमका वापस लौटा दिया। करीब 6 साल बाद गुमा हुआ झुमका मिलने से परिवार बेहद खुश हैं और उन्होंने सुशील दुबे का आभार व्यक्त किया जब लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो हर तरफ सुशीला दुबे की ईमानदारी की चर्चा हो रही है ।

इस संबंध में सुशीला दुबे का कहना है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती थी की मौत आने से पहले वह झुमका जिस महिला का गिरा है उस तक पहुंचा दें और ईश्वर ने उनकी मनोकामना पूर्ण की मैंने वह झुमका संभाल कर रखा था जानकारी मिलने पर मैंने उन्हें वापस कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.