तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, चोरों ने करीब एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़ना भी स्वीकार किया
बेगमगंज। गत एक माह में शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 1 दर्जन स्थानों पर दुकानों के ताले तोड़ने और कुछ स्थानों पर चोरी करने की घटना से पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया जिसके नतीजे मैं पुलिस को सूचना मिली कि टेकरी के पीछे रहने वाले पारदी जाति के लोग जो छोटा मोटा काम कर जीवन गुजारते हैं उनके द्वारा भजिया पार्टी जोर शोर से की गई है और उनके युवा सिगरेट के कश लगाते हुए घूम रहे हैं लोगों को लगातार हो रही चोरियों के कारण उन पर शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े, को जानकारी देकर मार्गदर्शन प्राप्त कर तत्काल पुलिस टीम जिसमें स्वयं राजपाल सिंह जादौन, उप निरीक्षक राहुल भिड़े, दीपक वर्मा,
मकऱद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अमृत लाल मालवीय, ग्रेगोरी कुजुर, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह गुर्जर, अशोक कुमार, अरविंद वर्मा, आशीष रजक, गौरव दुबे, चालक महेंद्र सिंह, महिला आरक्षक ऐश्वर्या राजपूत की टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ युवाओं को वहां से धर दबोचा और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर उनकी पहचान के लिए जब फुटेज पकड़े गए युवाओं को दिखाएं तो उन्होंने स्वयं साबित कर दिया कि वे फुटेज उन्हीं के हैं । पुलिस की पूछताछ में उन्होंने करीब एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़ने और तीन स्थानों पर चोरी करना स्वीकार कर लिया पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कवाड़ी सहित तीन पुरुष दो महिलाओं और दो किशोरों को मय चोरी के माल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है।
चोरों ने 22 जनवरी को नगर पालिका के पास खलील दाद खां कि वाइंडिंग की दुकान से पीतल के बुश और जले हुए कॉपर के तार चुराने, 6 फरवरी को पंकज जैन बस स्टैंड के पास की किराना दुकान से तेल की कुप्पियां, राजश्री पैकेट, पोहा, चाय पत्ती की चोरी करने और 12 फरवरी को वीरेंद्र साहू की किराना दुकान दशहरा मैदान के सामान व पड़ोस में एलईडी टीव्ही, सेटअप बॉक्स, पीतल के बुश, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे, व नकदी तीन हजार रुपए की चोरी की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर उक्त चोरों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया । व कई दुकानों के ताले तोड़ना व छोटा मोटा सामान ले जाना भी स्वीकारा है जिनकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई है।
पूछताछ में चोरों ने पुलिस को कुछ रोचक जानकारी दी कि वे मांग कर या कबाड़ा पन्नी कागज बीन कर जो भी पैसा कमाते हैं पत्नी पति या बच्चे वह सब अपने अपने पैसों से शराब पीते हैं उन पैसों से किसी दूसरे को शराब नहीं पिलाते बाकी भोजन पानी सब के पैसों को मिलाकर तैयार किया जाता है जो सब साथ बैठकर खाते हैं।
चोरी के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों पर कार्रवाई करते हुए चंचल पारदी पुत्र दिमाग सिंह पारदी आयु 20 वर्ष अजविंद पारदी पुत्र अतर सिंह पारदी उम्र 30 साल, महिला रिकिता बाई पति नरेश पारदी उम्र 28 साल, चंद्रेश बाई पारदी पति धर्मेंद्र पारदी उम्र 30 साल समस्त निवासी खजुरिया बरामद गढ़ी हाल निवास टेकरी के पीछे बेगमगंज एवं कवाड़ी शफीक और दो किशोरों जो 16 एवं 17 साल के हैं के विरुध्द चोरी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
आपको यहां बता दें कि उक्त पारदी बिरादरी के लोग ग्राम खजुरिया बरामद गढ़ी के निवासी हैं जो कुछ सालों से शासकीय जमीन पर कब्जा करके टेकरी के पीछे निवास कर रहे हैं कबाड़ा पन्नी बेचने के अलावा तीतर बटेर खरगोश आदि बेचने का काम भी करते हैं अल सुबह उनकी महिलाएं और बच्चे घूम कर भीख मांगते हैं कागज पन्नी बीनते हैं और चोरी करने की जगह रेकी करते हैं जिनको रात में चोरी करने जाना होता है वह शाम को दारू पीकर सो जाते हैं और रात में 1 या 2 बजे जब भी नींद खुलती है निर्धारित स्थान पर चोरी करने के लिए किसी भी स्थान पर आकर बैठते हैं और पुलिस की गाड़ियों की लोकेशन देखने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। कई बार सागर की पुलिस भी यहां छापामार कार्रवाई कर कुछ लोगों को पकड़ कर ले जा चुकी है पूर्व में भी इनके पुरुष, किशोर महिलाएं चोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। इनके बच्चों के कारण घर के बाहर रखा हुआ सामान भी सुरक्षित नहीं रहता परेशान होकर पूर्व में लोगों ने प्रशासनिक

