Type Here to Get Search Results !

तेज़ रफ़्तार कार चालक ने डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचला: प्रधान आरक्षक की मौत अन्य घायल

बरेली। सोमवार की रात दो पुलिसकर्मियों के लिए काल की रात साबित हुई जब एक नशे में धुत कार चालक ने  रात 1.30 बजे नवीन टॉकीज चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी का पैर धड़ से अलग हो गया जबकि दूसरे पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ पुलिसकर्मी सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कार चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार बरेली थाने में सेवाएं दे रहे एसएएफ के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव व आरक्षक हरिसिंह को रात्रि गश्त के दौरान टॉकीज चौराहे पर रात लगभग 1:30 बजे भोपाल की ओर से आ रही कार (क्रमांक एमपी 04 ईए 5684) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना में राजेन्द्र यादव के मौके पर एक पैर शरीर से अलग हो गया और हरिसिंह घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजेन्द्र यादव की मौत हो गई हुई। हरिसिंह पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि कार में तीन लोग सवार थे जो नशे में धुत थे। तीनों कार सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

यह कहा पुलिस ने पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1:30 बजे ड्यूटी पर तैनात एएसएफ के प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित एक अन्य पुलिसकर्मी और लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आरक्षक हरि सिंह का इलाज जारी है कार चालकों को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ जारी है।

थाना परिसर में दी मृतक को श्रद्धांजलि---------

नम आंखों से बरेली के समस्त पुलिस स्टाफ और नागरिकों द्वारा मृतक को श्रद्धांजलि दी गई ।थाना परिसर में श्रद्धांजलि के साथ 2 मिनट का मौन रखा गया और मृतक जांबाज पुलिसकर्मी को सलामी दी गई इस श्रद्धांजलि सभा मे  एसडीओपी राजीव जांगले ,थाना प्रभारी आशीष सप्रे एसडीएम मुकेश सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल  सहित नगर के नागरिक , पत्रकार और व्यापारी बंधु भी इस श्रद्धांजलि में उपस्थित थे और नम आंखों से हृदय विदारक घटना में मृतक पुलिसकर्मी को सभी ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

एस डी ओ पी राजीव जांगले ने बताया कि कार चालक योगेश राय के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है । कार में 2 लोग और सवार थे जिनके नाम सतपाल राजपूत नूरनगर, कृष्णा लोधी बताए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.